
फतेहपुर84/उन्नाव : विभागीय कर्मियों की उपेक्षा के चलते क्षेत्र का एक रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिये मुसीबत का सबब बना हुआ।लगभग एक वर्ष से रेल सेवा बन्द होने से स्टेशन पर पनपी घास फूस की झाड़ आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए समस्या उत्पन्न करती है।फतेहपुर चौरासी क्षेत्र का ऊगू रेलवे स्टेशन (हाल्ट) विभागीय कर्मियों की अनदेखी के चलते आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए समस्या उत्पन्न कर रहा है।
बताते चले कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गत वर्ष मार्च माह में लगाये गए लॉक डाउन में क्षेत्र से गुजरने वाली सीतापुर कानपुर व कानपुर पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन बन्द कर दिया गया था।लगभग एक वर्ष बाद कुछ समय पूर्व उक्त दोनों रेलगाड़ियों का आवागमन पुनः चालू हो गया है।बीते एक वर्ष में क्षेत्र के ऊगू हाल्ट पर रखरखाव के अभाव में स्टेशन परिसर में पनप गयी घास फूस की झाड़ उक्त स्टेशन से प्रतिदिन यात्रा करने वाले सैकड़ो यात्रियों के लिए समस्या बनी हुई है।रेल के पुनः संचालन के बाद विभागीय कर्मियों द्वारा स्टेशन परिसर की साफ सफाई न कराये जाने से यात्रियों को रेलवे ट्रैक अथवा स्टेशन से दूर साफ मैदान में बैठकर ट्रेन का इन्जार करना पड़ता है।विभागीय कर्मियों द्वारा की जा रही इस अनदेखी से दैनिक यात्रियों में विभाग के प्रति आक्रोश है।