diwali horizontal

सिरफिरे युवक ने शहर में जमकर मचाया उत्पात पथराव में दो दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

0 86

गिरफ्तार करने में पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत

बहराइच : नगर कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया। सिरफिरे युवक ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला कर दिया। सूचना पर जब पुलिस उस युवक के घर पहुंची तो उसने पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से दो दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सिरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिरफिरे युवक का नाम मोहित है। स्थानीय दवा व्यापारियों का आरोप है कि वह बीते एक हफ्ते से उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। गाली गलौज कर घन उगाही करने का प्रयास कर रहा था। इसे लेकर क्षेत्र के सभी दवा व्यापारियों में खासा आक्रोश है। बताया कि दवा व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस मोहित को पकड़ने के लिए रात 12 बजे उसके घर पहुंची थी।

मोहित ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। करीब दो घंटे बाद आधी रात को पुलिसकर्मी उसे पकड़ने में सफल हुए। एक दिन पूर्व एक मेडिकल स्टोर संचालक को अवैध असलहा दिखाकर सिरफिरे युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। मेडिकल स्टोर संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसके विरोध में दर्जनों व्यापारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय गए थे और इस युवक की दबंगई से बचाने की गुहार लगाई थी। इसी के बाद पुलिस इसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। मोहल्ले वासियों का यह भी आरोप है कि दहशत फैलाने के इरादे से युवक ने कई राउंड फायरिंग भी की है। फिलहाल तीन थानों की पुलिस ने सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोतवाली ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि कोतवाली में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। प्राथमिक कार्यवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.