diwali horizontal

योगी सरकार का विकास 9 किलोमीटर जर्जर सड़क चलना हुआ दुश्वार

0 105

बाराबंकी : हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार का साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर भले ही सीएम योगी से लेकर उनके मंत्री और विधायक जनता के बीच अपनी सरकार द्वारा किये गए ष्विकासष् का बखान कर रहे है। लेकिन राजधानी लखनऊ से मात्र 60 किलोमीटर की दूरी पर बाराबंकी के बेलहरा क्षेत्र में योगी सरकार का ष्विकासष् 9 महीने में 9 किलोमीटर की दूरी भी नही तय कर सका है और थक कर बीच मे ही रुक गया है। हम बात कर रहे है बेलहरा फ़तेहपुर मार्ग की। काफ़ी समय तक अपनी बदहाली पर आंसू बहाने के बाद बड़ी मुश्किलों से 9 महीने पहले गढ्ढा युक्त और जर्जर हो चुके इस मार्ग का निर्माण शुरू तो हुआ परंतु 9 माह बीत जाने के बाद भी 9 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण नही हो सका है।

जिससे इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को असुविधाओं से दो-चार होना पड़ रहा है। अब इस मार्ग के अच्छे दिन कब आएंगे और कब थका हुआ ष्विकासष् फिर से रफ़्तार पकड़ कर अपनी मंजिल तय करेगा क्षेत्रीय लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगो ने बताया कि शुरुआती दौर में काफ़ी तेज़ी से काम हुआ लेकिन कुछ समय बाद फिर वही कछुए की चाल पर आ गया। 9 माह के अरसे में कई बार निर्माण कार्य बंद हो गया। फिर शुरू भी हुआ तो ऐसा लगा कि ठेकेदार साहब सड़क ना बनाकर सिर्फ औपचारिकता पूरी कर रहे है।

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के भी लग रहे आरोप

स्थानीय लोगो की माने तो सड़क के निर्माण में गुणवत्ता से भी जमकर खेल हो रहा है। सड़क बनने के बावजूद समतल नहीं है, बारिश होने पर जगह-जगह पानी भर जाता है, सड़क बनाते समय महीन गिट्टी या मौरंग का उपयोग ना के बराबर किया गया है। सड़क किनारे फुटपाथ भी वैसे ही अधूरे पड़े है। सड़क बनाने के नाम पर सिर्फ़ ख़ानापूर्ति हो रही हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग या यूं कहें सिर्फ बंदरबांट हो रहा है। लेकिन विभागीय जिम्मेदारों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियोंको ये कमियां दिखायी नही दे रही क्योंकि चर्चा है कि भ्रष्टाचार की गंगा नीचे से ऊपर की तरफ बह रही है।

क्या कहते है लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार

सड़क निर्माण की धीमी गति और निर्माण कार्य रुकने के सवाल पर लोक निर्माण विभाग खण्ड 3 के जूनियर इंजीनियर आरएन चैबे ने बताया कि बरसात के चलते हॉट मिक्स प्लांट में पानी भर जाने की वजह से कार्य रोकना पड़ा है। पानी निकालने के प्रयास किये जा रहे है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.