
लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर आज 1.00 बजे मीटिग आहूत की गयी थी, प्रबन्ध निदेशक श्रीकान्त गोस्वामी द्वारा यूपीएसडब्लूसी इम्पाइलाज यूनियन के अध्यक्ष सुनील सिंह को गेंट मीटिग न किये जाने की धमकी दिये जाने के कारण मानसिक तनाव से ग्रसित हो गये तथा गेट मिटिंग के दौरान मौके पर सुनील सिंह अध्यक्ष को बैन हेमरज हो गया। सुनील सिंह की हालत बहुत नाजुक है तथा वर्तमान में मेदांता हास्पिटल, लखनऊ में भर्ती कराये गये है। प्रबन्ध निदेशक गोस्वामी द्वारा भाजपा सरकार में किये गये 521 कार्मिको के विनियमितीकरण के सम्बन्ध में सुनियोजित रूप से करायी गयी
शिकायत पर विभागीय जाँच करते हुये निगम के विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने, निगम में लगभग 20 वर्षों से आकस्मिक / संविदा पद पर कार्य कर रहे कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं पर कोई कार्यवाही न करते हुए नयी सेवा नियमावली बना कर सीधी भर्ती किये जाने की योजन बनायी गयी है जो निगम के कर्मचारीयों के हितो के विपरीत है। निगम कर्मचारियो में प्रबन्धतंत्र के तानाशाही रवैया के कारण अत्यधिक रोष व्यापत है। कर्मचारियों में व्याप्त रोष को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त मोर्चा जल्द ही कार्यकारणी की बैठको कर आंदोलन / धरना प्रदर्शन करने पर विचार करेगा।