diwali horizontal

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

0 106

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में मुुख्यमंत्री ने कहा कि मिल जुलकर खुशियां बांटने से पर्व का उल्लास बढ़ता है। इसके दृष्टिगत उन्होंने जनप्रतिनिधियों सहित प्रदेश सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों से दीपावली पर समाज के निर्धन और कमजोर वर्गों के लोगों के साथ पर्व की खुशियों में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियांे व कर्मचारियों द्वारा दीपावली पर केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित अन्य जरूरतमंदों के आवास पर पहुंचकर दीप जलाने तथा मिष्ठान वितरित किये जाने से समाज के सभी लोगों के लिए दीपावली का यह पर्व विशेष हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.