diwali horizontal

धनतेरस पर सड़क पर उतरे एसपी सिटी राजेश कुमार जनता व व्यपारियो को कराया सुरक्षा का एहसास

0 157

सहारनपुर : त्योहारों के मौके पर बाजारों में खरीदारी के लिए बढ़ रही भीड़ के बीच असामाजिक तत्वों तथा चोर उचक्कों से जनता को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारी भी लगातार बाजारों में पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम प्रीति यादव द्वारा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बाजारों में काफी भीड़-भाड़ होने के दृष्टिगत सभी महत्वपूर्ण बाजारों, सर्राफा बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर पैदल गस्त की गई है तथा कहीं कोई ट्रैफिक जाम की समस्या ना हो इसके दृष्टिगत भी ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है

तथा ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे है। पूर्णतया सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कई स्थानों पर रुककर ग्राहकों से बातचीत की, उनको शुभकामनाएं दी तो वहीं दुकानदारों, सड़क किनारे सामान बेच रहे लोगों और व्यापारियों के पास जाकर सतर्क रहने पर जोर दिया और विश्वास जताया कि पुलिस फोर्स उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.