diwali horizontal

ईशान सनसाइन संस्था ने दिव्यांग बच्चियों के साथ उत्साह से मनाया दीपावली पर्व

0 117

लखनऊ : दिपावली के शुभ अवसर पर मर्सी होम वृद्धावन कालोनी के दिव्यांग बच्चियों के साथ दीपावली पर्व उत्साह से मनाया गया। ईशान सनसाइन संस्था की चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दिपावली पर दिलों का उजाला उन सभी तक पहुंचाना है जो अपने से दूर विषम परिस्थितियों में अपने जीवन का निर्वहन कर रहें है, उनके साथ दीप जलाकर मिठाईयां व अन्य खाने पीने की चीजें तथा दिव्यांग बच्चियों को रोजमर्रा के दिनों में प्रयोग आने वाली अन्य जरूरी सामान का वितरण किया गया।

आज के कार्यक्रम के लिए सुनैना चौधरी, मेघना माथुर, अनीता श्रीवास्तव, रितिका, नितिन मित्तल विशेष योगदान रहा। संस्था की ओर से आप सभी से आग्रह है कि दीपावली के प्रकाश पुंज के अवसर पर प्रदेश की खुशहाली के लिए दीप जलाकर जरूरमंदों की मदद करके चेहरे पर मुस्कान लाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.