diwali horizontal

मुजाहिद नक़वी ने वसीम के खिलाफ खोला मोर्चा : वसीम रिज़वी को जेल भेजो

0 112

बाराबंकी(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : पूरे हिंदुस्तान में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी के खिलाफ आवाज बुलन्द होने लगी है। जगह जगह उसका पुतला फूंका जा रहा है और उसपर मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की माँग की जा रही है। वसीम रुश्दी ने कई बार इस्लाम के खिलाफ विवादित बयान सोशल मीडिया के जरिये देते आ रहे है। वसीम रुश्दी ने अभी हाल में ही मोहम्मद नामक एक किताब प्रकाशित की है जिसमे पैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब के बारे में बहुत ही गन्दा शब्द लिखा गया है जिससे मुस्लिम समुदायों के अलावा इंसाफ पसंद हिन्दू धर्म के साधु संतो आक्रोशित हो गये

और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की माँग करने लगे है। वहीँ दरगाहे आलिया नजफे हिन्द जोगीपुरा के चेयरमैन सैय्यद मुजाहिद हुसैन नक़वी ने भी वसीम मुर्दात के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नक़वी ने कहा कि वसीम रुश्दी इस्लाम का ही नही पूरी इन्सानियत का दुश्मन है और इसके खिलाफ जमकर ऐतिज़ाज करना चाहिये। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग वसीम से दोस्ती रखेगा तो वो भी मुर्दात कहलायेगा। मुजाहिद हुसैन नक़वी ने ये भी कहा कि वसीम रुश्दी हमेशा चर्चा में बने रहने के लिये कोई ना कोई विवादित बयान देते रहते है, या तो वसीम के ऊपर कई मुकदमें है और उससे बचने के लिये विवादित बयान देता रहता है वो मानसिक रूप से पूरी तरह पागल हो गया है

हमारी प्रशासन से माँग है कि वसीम रुश्दी को खुला ना छोड़े उसे पागल खाने में बन्द कर उसका इलाज कराना चाहिये। उन्होंने आगे कहा कि वसीम रुश्दी द्वारा हिंदुस्तान की तहजीब को खत्म करना चाहता है और हिन्दू मुस्लिम दंगा कराकर दो फिरके को अलग बाटना चाहता है, लेकिन हिंदुस्तान की अवाम उसके मंसूबे को कामयाब नही होने देगी। सैय्यद मुजाहिद हुसैन नक़वी ने प्रशासन से माँग की है कि जल्द से जल्द वसीम रुश्दी के खिलाफ कार्यवाही करके जेल भेजा जाए। उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने है और ऐसे वक्त पर इस तरह का बयान देना कही ना कही साजिश की बू आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.