
बाराबंकी(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : भारतीय जनता युवा मोर्चा बाराबंकी के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत कैम्प लगाया गया कैम्प का सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें सैकड़ो छात्र छात्राओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारे सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास कर रही है। उन्होंने आगे कहा उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी के नेतृत्व में सरकार बनेगी
और प्रदेश की विकास की गति में तेजी आयेगी। भाजमुयो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह का कहना है कि भाजपा एक मात्र पार्टी है जो सभी धर्मों को साथ लेकर चलने का काम करती है। श्री सिंह ने कहा सगठन की पूरी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, मनोज वर्मा कक्का, अमरजीत श्रीवास्तव सर्वेश अवस्थी, सूरज भान, अरुण रावत, सुधाकर सोनी, शिव कुमार यादव, कुलदीप सैनी, आदित्य प्रताप सिंह, अभय सिंह सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।