diwali horizontal

हरदोई: रॉन्ग नम्बर कॉल से हुआ प्रेम बना हत्या का कारण, प्रेमिका की हत्या

0 168

हरदोई(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें मोबाइल से रॉन्ग कॉल के बाद प्रेम प्रसंग प्रेमिका की हत्या में बदल गया। प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि थाना कछौना के एक गांव में 14 नवंबर की शाम एक महिला की गला रेतकर हत्या हो गई थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने हत्या का खुलासा करने के लिए थाना कछौना एसओजी सर्विलांस वस्वा टीम को लगाया था। इसके बाद ढूंढते हुए अंत में पुलिस ने हत्यारों के पास तक पहुंच गई। इसके अलावा हत्या करने वाले थाना हरियावां के गुलरिया गांव निवासी इस्लाम पुत्र रहीस व उसके साथी मोहित पुत्र रामदत्त निवासी तकिया नवादा थाना माधौगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.