
अमेठी : भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक गतिविधियों का रोडमैप तैयार कर रही है।।इस बार के चुनाव में भी भाजपा बूथ के कार्यकर्ताओं के बलबूत दोबारा परचम लहराने की तैयारी में जुटी है।इसी कड़ी में पार्टी पन्ना प्रमुख व त्रिदेव की संरचना पर फोकस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने जिले के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।बैठक के दौरान दौरान उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी और शक्तिकेंद्र प्रभारियों को पार्टी नीतियों के बारे में बताया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर त्रिदेव की संरचना सुनिश्चित की जाए। त्रिदेव में बूथ पालक,बूथ अध्यक्ष और बूथ एजेंट शामिल हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पन्ना कमेटी पर फोकस करना होगा। उन्होंने कहा भाजपा विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है।जिसके कारण देश और प्रदेश में हम सत्ता में हैं।कार्यकर्ताओं को सम्पर्क और संवाद के ज़रिए संगठन को लगातार मज़बूत करने का काम करना है। कार्यकर्ता संगठन की मोर्चाबंदी को जमीनी स्तर पर मजबूत रखें और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति से संगठन को आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सपनों को साकार करने के लिए मोदी सरकार और योगी सरकार काम कर रही है।