
उन्नाव : आज जिलाधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, विकास खण्ड सफीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका देखी। नीलम गौतम, सहायक शिक्षक व किरन शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली। जिनके अवकाश स्वीकृत के सम्बंध में जानकारी करने पर अवकाश स्वीकृत होना बताया गया। जिलाधिकारी उन्नाव द्वारा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, उन्नाव को निर्देशित किया जाता है कि वह सम्बंधित पोर्टल पर स्वयं देंखे कि उपरोक्त शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत है।अथवा नहीं यदि नहीं तो इस सम्बंध में समुचित कार्यवाई सुनिश्चित करें शिक्षकों के तैनाती के सम्बंध में जानकारी करने पर 5 शिक्षक तैनात होना बताया गया। छात्रों के पंजीकरण के सम्बंध में जानकारी करने पर 94 छात्र पंजीकृत में होना बताया गया।

जिसके सापेक्ष उक्त तिथि को 55 छात्र उपस्थित बताये गये।मध्यान्ह भोजन के सम्बंध में उपस्थित छात्रों से जानकारी करने पर सब्जी रोटी मिलना बताया गया। निरीक्षण के दौरान एम०डी०एम० रजिस्टर देखा गया। उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुरूप बच्चों को दिया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में गन्दगी देखने को मिली। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित शिक्षकों से परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई व सौन्दर्यीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी, सफीपुर उपस्थित रहे।