diwali horizontal

संविधान दिवस से पहले क्षतिग्रस्त की आंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

0 166

यूपी : जौनपुर जिले में संविधान दिवस से पहले गुरुवार की रात डॉ 0 भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी हुई तो गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मल्हनी-छबीलेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम हिमांशु नागपाल और सीओ सदर रणविजय सिंह ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी ग्रामीणों ने रोड से जाम नहीं हटाया। मौके पर पीएससी बुला ली गई।

पुलिस के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पालामऊ खुर्द गांव में कई वर्षों से लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित थी। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने आंबेडकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मल्हनी व छबीलेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल, सीओ सदर रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष सरायखवाजा, थाना प्रभारी खेतासराय मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने आंबेडकर की नई मूर्ति शाम तक लगवाने की बात कही। लेकिन, ग्रामीणों में बात नहीं मानी और लाठी एवं डंडा लेकर छबीलेपुर और मल्हनी मार्ग को जाम कर दिए। इस संबंध में थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.