diwali horizontal

बच्चों से कहकहा सुन सौरभ ने किया प्रसन्नता का इज़हार। बीडीओ चित्तौरा ने किया बूथों का निरीक्षण।

0 184

बहराइच : आगामी विधान सभा चुनाव के लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी अर्ह नागरिकों को नाम सम्मिलित कराये जाने तथा आसन्न विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से बूथों पर चल रहे इस कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने के लिये बीडीओ चित्तौरा सौरभ श्रीवास्तव ने ग्राम नगरौर के बूथ संख्या 187से188 व अमीनपुर नगरौर के बूथों पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने फार्म अ के सम्बंध में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली।

इसी मौके पर बीडीओ सौरभ ने प्राथमिक विद्यालय नगरौर प्रथम के बच्चों से मिलकर शिक्षा के स्तर को जानने के लिये बच्चों से पहाड़ा सुना बच्चों द्वारा फ़टाफ़ट जवाब मिलने पर बीडीओ ने बच्चों के साथ साथ विद्यालय स्टाफ की भी सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे खूब तरक़्क़ी करके अपने माता पिता के साथ साथ प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे बच्चों की बेबाक बातों से प्रसन्न होकर बीडीओ ने अपनी जेब से पैसों को देकर सभी बच्चों के लिए टाफी की व्यवस्था करवाई।इस दौरान बीडीओ के साथ ग्रामपंचायत सचिव साउद इदरीसी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.