diwali horizontal

पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता उदयराज यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुंकार भरी

0 182

उन्नाव : भाजपा की अहंकारी सरकार को उखाड़ कर प्रचंड बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। तभी किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनमानस के अधिकार सुरक्षित रह पाएंगे। उक्त बातें क्षेत्र के पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता उदयराज यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुंकार भरी। रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के जमुका स्थित पाल भवन प्रांगण में जोश भरते हुए क्षेत्र के चार बार विधायक रह चुके व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयराज यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता का पूर्ण सहयोग व समर्थन पाने के लिए आम जनमानस तक पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को पहुंचाना हमारा दायित्व है।

उन्होंने अपने ऊर्जावान उद्बोधन से कार्यकर्त्ताओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाकर एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इससे क्षेत्र व प्रदेश दोनों का विकास होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल भाई को भाई से लड़ाकर और धार्मिक उन्माद फैलाकर चुनाव जीतना चाहती है किन्तु इस बार प्रदेश व क्षेत्र की जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देगी। पार्टी के सभी वक्ताओं ने सूबे की योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व करारा प्रहार किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व छात्र नेता हेमंत पाल ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवती प्रसाद पाल पूर्व प्रधान जमुका ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक उदयराज यादव व विशिष्ट अतिथियों में बीतेंद्र प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख असोहा, राजकुमार रावत पूर्व ब्लाक प्रमुख असोहा, शिवबहादुर पटेल पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरवा, आसिफ अली विधानसभा अध्यक्ष, राम किशुन लोधी जिला पंचायत सदस्य, मनमोहन यादव जिला पंचायत सदस्य आदि थे। कार्यक्रम में आशीष सिंह, सर्वेश सोनकर, राजेश यादव, दिनेश यादव समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में आयोजकों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी एडवोकेट रत्नम चौरसिया ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.