
बाराबंकी : विकास खंड बनीकोडर के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर में डायट मेंटर /प्रवक्ता आरपी यादव ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षाओं जाकर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता परखी कक्षा 8 में दिनों के नाम अंग्रेजी में पूछा जिस पर दिव्यांशी ने सभी दिन क्रमशः बतायी।हिंदी पुस्तक का नाम व कविता के लेखक का नाम पूछा जिसे सभी बच्चों ने एक स्वर में बताया यह सुनकर डायट मेंटर खुशी व्यक्त की।कक्षा 7में बच्चों से अब जागो जीवन के प्रभात कविता अबुबकर द्वारा सुनाई गई।सूर्य से कौन सी विटामिन व विटामिन सी किसमे पाई जाती है जिसे अवंतिका ने क्रमशः विटामिन डी व नींबू, आँवला व टमाटर में पाया जाता है।कक्षा 6 के विराट शुक्ला से गुड मॉर्निंग अंग्रेजी में लिखवाया जिसे विराट शुक्ल ने श्यामपट पर लिखा।थैंक यू का मतलब हिंदी में क्या होता है
तो अनामिका ने धन्यवाद बताया ।विद्यालय द्वारा अच्छी शिक्षा व्यवस्था प्रदान करने के विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार भार्गव व समस्त स्टाफ की भूरि भूरि प्रशंसा की।विद्यालय के प्रधानाध्यापक भार्गव द्वारा ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल सभी बालक/ बालिकाओं , खेल अनुदेशक राजीव कुमार साहू व अनुदेशक अंकित तिवारी का आर0पी0यादव सर के माध्यम से सम्मानित कराया गया।इस अवसर पर यादव ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बहुत ही आवश्यक है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक भार्गव ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। अंत में विद्यालय द्वारा डायट मेंटर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेन्द्र यादव, वर्षा श्रीवास्तव, सविता प्रजापति उपस्थित रहे।