diwali horizontal

कानपुर टेस्ट ड्रा होने से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में जानिए स्थिति

0 148

नई दिल्ली : आनलाइन डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेली गई दो मैचों की सीरीज के पहले मैच में कोई नजीता नहीं निकल पाया। मेहमान टीम ने जुझारू खेल दिखाते हुए मैच को आखिरी दिन ड्रा कराने में कामयाबी हसिल की। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने चौथे दिन 234 रन पर पारी घोषित कर 284 रन का लक्ष्य रखा था। पांचवें दिन कीवी टीम ने 9 विकेट पर 165 रन बनाए और मैच को बचाया।

भारतीय टीम इस मैच में जीत के करीब पहुंचने के बाद भी मायूस रही। भारतीय गेंदबाजों ने 9 विकेट हासिल कर लिए थे लेकिन आखिरी विकेट नहीं चटका पाई। पहली पारी में भारत ने 345 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में 7 विकेट पर 234 रन बना पारी घोषित की थी। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी 296 रन पर सिमट गई थी जबकि दूसरी पारी में 9 विकेट पर 165 रन बनाया।

टेस्ट चैंपियनशिप टेबल का हाल

भारत को इस मैच में जीत हासिल नहीं हुई और ड्रा के साथ संतोष करना पड़ा। इस ड्रा से टीम इंडिया को नुकसान हुआ है। इस मैच से पहले उसके जीत का प्रतिशत 54 था जो कानपुर टेस्ट खत्म होने के बाद 50 हो गया है। वहीं 30 अंकों पर रहने वाली टीम इंडिया को 4 अंकों का भी नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड की बात करें पहली सीरीज में के पहले मैच में उतरी टीम ने 33.33 फीसदी जीत के प्रतिशत के साथ 4 अंक हासिल किए।

अंक तालिका में श्रीलंका की टीम 100 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर है। भारत की जीत का प्रतिशत 50 है और वह दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के जीत का प्रतिशत भारत बराबर है लेकिन अंक में वह बहुत पीछे है। भारत के 30 अंक है जबकि पाक टीम के पास 12 अंक हैं। वेस्टइंडीज 33.33 प्रतिशत जीत के साथ चौथे नंबर पर है। न्यूजीलैंड पांचवें और इंग्लैंड छठे स्थान पर काबिज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.