diwali horizontal

पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 महोदय की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया यातायात माह का समापन

0 170

लखनऊ : लखनऊ में पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 ठाकुर महोदय व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक यातायात श्री ज्योति नारायण महोदय द्वारा दीप जलाकर यातायात माह का शुभारम्भ किया गया था, जो लगातार एक माह चलने के बाद जिसका आज दिनाँक 30 नवंबर 2021 को पुलिस कमिश्नर लखनऊ महोदय की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में समापन किया गया  श्रीमान मंडलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार, श्रीमान जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी, श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री पीयूष मोर्डिया, श्रीमान पुलिस उप आयुक्त यातायात लखनऊ रईस अख्तर व अन्य पुलिस अधिकारीगण रहे मौजूद।

पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 ठाकुर महोदय द्वारा दिनाँक 01-11-2021 को माह नवंबर यातायात माह का शुभारंभ 1090 चौराहे से किया गया था जिसमे ऊक्त जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया था कि वाहनों को सावधानी पूर्वक व नियमानुसार चलाएं बाईक ड्राइव करने के दौरान हेलमेट का उपयोग अवश्य करें, तेज वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें साथ ही वाहन चलाते समय नशीली सामग्रियों का सेवन न करने को लेकर जागरूक किया गया था यातायात माह पूरे माह नवम्बर तक चलाया गया और इस दौरान विशेष तौर पर स्कूली वाहनों पर निगरानी रखी गई व स्कूल संचालकों को इसके प्रति निर्देशित भी किया गया। आज दिनाँक 30 नवंबर 2021 को पुलिस कमिश्नर लखनऊ श्री डी0के0 ठाकुर महोदय की मौजूदगी में सकुशल समापन किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.