
हरदोई : आज बाबट मऊ ग्राम सभा के ग्राम धनीगंज में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का छाछठवाँ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया, जिसमें एबीवीपी नगर मंत्री नीरज कुशवाहा ने बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया , तथा अपनी कमेटी से कई विषयों पर चर्चा भी की ,और सभी सम्मानित पदाधिकारी यों और ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा की सभी को सतर्क रहना है और मास्क का प्रयोग करना है, तथा दूरी बना कर रखना है, कोरोना अभी पूर्ण रूप से गया नहीं है, कार्यक्रम में विनीत कन्नौजिया सर्वेश प्रधान, ओमप्रकाश राजपूत, सतीश सिंह, अमित पाल, विकास पाल, नीलेश यादव, अखिलेश यादव, हरिशंकर पाल, सोनपाल, शिवम् नितिन राजपूत, आदि उपस्थित रहे,