diwali horizontal

हाईवे पर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की गाड़ी जाम में फंसने से लोगों ने उनके साथ जमकर सेल्फियां ली

0 119

कानपुर : यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस द्वारा आजमाए जा रहे पैंतरे फलीभूत नहीं हो रह है। उधर जाम को लेकर हलकान रहने वालों के लिये आज का दिन खुशी का कारण बन गया। घाटमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम की वजह से लोगों की पूरी तरह से मौज आ गई। हाईवे पर हर दिल अजीज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की गाड़ी जाम में फंसने से लोगों ने उनके साथ जमकर सेल्फियां ली

दरअसल मध्यप्रदेश के खजुराहो में आयोजित किए जा रहे फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा कानपुर सागर राजमार्ग से होते हुए कानपुर से गुजर रहे थे। घाटमपुर कस्बे में पहुंचते ही सड़क पर लगे जाम में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की गाड़ी भी फंस गई। इसी दौरान जाम में फंसे लोगों की निगाह जब पास की गाडी में बैठे गोविंदा पर पड़ी तो वह जाम लगने का रोना रोते हुए व्यवस्था को कोसने की बजाय बॉलीवुड अभिनेता के साथ सेल्फियां लेने में जुट गए। अभिनेता गोविंदा के कार में बैठे होने का पता चलते ही थोड़ी ही देर में हाईवे पर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई

बॉलीवुड अभिनेता ने भी किसी को निराश नहीं किया और उनके साथ जमकर पर सेल्फी ली। बताया जा रहा है कि कानपुर रोड पर मुख्य चौराहे से शुरू होकर कुष्मांडा देवी मंदिर तक जाम लगा हुआ था। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों की नजर जाम में फंसी उस गाड़ी पर पड़ी जिसके भीतर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा बैठे हुए थे। अभिनेता को देखते ही जाम में फंसे लोग झूम उठे और सभी अपने मोबाइल फोन निकालकर अभिनेता के साथ सेल्फियां लेने में मशगूल हो गए। गोविंदा ने भी लोगों का दिल से अभिवादन स्वीकार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.