
लखनऊ : कॉलेज, बी ब्लॉक, राजाजीपुरम के नवनिर्मित प्रेक्षागृह एसपी लाइसिएम का उद्घाटन उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। तत्पश्चात उसी प्रेक्षागृह में लखनऊ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एलपीएस एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 लोगों को एलपीएस एक्सीलेंस अवार्ड शस्ति पत्र ल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, जिनके नाम इस प्रकार हैंआई एफ एस अधिकारी पीयूष वर्मा, अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी, डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अलका सिंह, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल रस्तोगी, आर्किटेक्ट अशोक कुमार, समाजसेवी निर्मल पांडे ( रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष) , केजीएमयू ट्रामा सेंटर के सीएमओ डॉ धीरेंद्र कुमार पटेल

वरिष्ठ मीडिया कर्मी बृजेश शुक्ला , एसीपी विजय राज सिंह ,कलाकार भूपेंद्र कुमार अस्थाना एवं टेनिस खिलाड़ी सासा कटियार I एलपीएस संस्थापक प्रबंधक डॉ एस पी सिंह ,एम डी सुशील कुमार ,पूर्व एमएलसी कांति सिंह ,निदेशक नेहा सिंह ,गरिमा सिंह ,हर्षित सिंह एवं शिखर पाल सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया l इस अवसर पर एलपीएस की सभी शाखाओं की प्रिंसिपल व शिक्षक उपस्थित रहे l