diwali horizontal

प्रियंका गांधी से मिलने कांग्रेस कार्यालय पहुँची पीड़ित महिला अपनी 5 साल की बेटी के साथ

0 87

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के मुद्दों को लेकर काफी सजक दिख रही है। शायद यही कारण की है प्रदेश के विभिन्न शहरों से महिलाएं न्याय की आस लेकर उनसे मिलने पहुँच रहीं हैं। सोमवार को इटावा से एक पीड़ित महिला अपनी 5 साल की बेटी के साथ लखनऊ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय प्रियंका गांधी से मिलने पहुँची। वहीं प्रियंका ने महिला की समस्या सुनकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। पीड़िता ने शाहजहांपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 सिपाहियों ने उसके साथ कई महीने तक डरा धमकाकर बलात्कार किया है।

महिला ने शाहजहांपुर SP पर लगाया दूसरी शादी कराने का आरोप पीड़ित महिला ने SP शाहजहांपुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनसे शिकायत की तो उन्होंने मामला रफा दफा करने की बात कहते हुए पहली शादी होने के बावजूद एक सिपाही से उसकी शादी करा दी। वहीं पुलिस ने महिला की तरफ से जबरदस्ती दहेज उत्पीड़न की सिपाही के खिलाफ एफआईआर भी लिख दी है। महिला ने रो-रो कर प्रियंका गांधी से न्याय की गुहार लगायी है।प्रियंका ने पीड़ित महिला को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उससे मिलने के लिए लखनऊ स्थित कॉल हाउस बुलाया है। महिला ने 5 सिपाहियों पर लगाये गंभीर आरोप पीड़िता ने बताया कि 4 जुलाई को वह नौकरी की तलाश में इटावा से शाहजहांपुर गई थी जहां पर उसकी मुलाकात सिपाही पवन कुमार से हुई

पवन कुमार ने कमरा दिखाने के नाम पर उसे किडनैप कर लिया। जिसके बाद से लगातार उसके साथ 5 सिपाहियों ने बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी छोटी सी बच्ची के साथ भी गलत हरकत करते थे। महिला ने पवन, पंकज चौधरी, धर्मेंद्र, हर्ष और एक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि ये सभी पुलिस कांस्टेबल हैं और शाहजहांपुर पुलिस लाइन में रहते हैं। 4 दिन बाद जब किसी तरह से वह वहां से निकल पाई तो उसने पुलिस कप्तान से इस पूरे मामले की शिकायत की थी जिसके बाद उन्होंने सिपाही पवन कुमार समेत अन्य पर कार्यवाही करने के बजाए पवन

Leave A Reply

Your email address will not be published.