
उपलब्धि: 8 शूटर अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई : ईगल आई के ही 16 शूटर्स ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप को किया क्वालीफाई
सहारनपुर(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : शहर की एकमात्र शूटिंग एकेडमी ईगल आई शूटिंग अकादमी के 8 शूटर अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए चयनित हुए जबकि एकेडमी के ही 16 शूटरों ने 64 वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।18 नवंबर से 8 दिसम्बर दिल्ली स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 10 मीटर एयर पिस्टल और एम पी शूटिंग रेंज, भोपाल, मध्यप्रदेश में 10 मीटर एयर राइफल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,
जहाँ सहारनपुर की ईगल आई शूटिंग अकादमी के शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। राइफल वर्ग में हर्ष सूर्या ने 620.8, शिवांश सैनी 617.7, शिवम वर्मा ने 613.2, आफ़ीफ़ा रिज़वान ने 610, अभिनव चौहान ने 606.9, हिमांशु कंबोज ने 603, विकास पाल ने 602, गौरव कश्यप ने 600.7, अर्जुन सिंह ने 595, फाखरा ने 594 अंक हासिल किए। पिस्टल वर्ग में अज़ीम सिद्दकी ने 562, अक्षय पाल ने 559, शान्तनु पुंडीर ने 557, तसव्वर अली ने 552, साक्षी पुंडीर ने 545 अंक हासिल किये।
इनके अलावा नवीन पुंडीर, पीयूष सिंह, केशव कर्णवाल एवं अभिनव चौधरी का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। इस अवसर पर सहारनपुर ईगल आई अकादमी पहुंचने पर अध्यक्ष एवम कोच विकास नैन, कोषाध्यक्ष विपिन नैन और वह उपस्थित अभिभावकों ने सभी का माला अर्पण कर आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया एवम अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी।