
बहराइच : जिले के महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय व किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को कोविड -19 टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया । पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रोग्राम लीड मोहम्मद युसूफ व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 प्रिया मुखर्जी एवं डॉ0 विनय सक्सेना के सहयोग से आयोजित कैंप में छात्रों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया । साथ ही सभी छात्रों ने अपने परिवार के 18 वर्ष से ऊपर के सभी सदस्यों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी टीकाकरण लगवाने में सहयोग करने के लिए कहा

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगिता जैन ने छात्रों से कोविड वैक्सीन के महत्व को बताते हुए कहा कि महामारी की इस लड़ाई में युवाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है । सभी युवाओं को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने आस-पास के लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होने कहा कि कोविड की वैक्सीन वायरस से सुरक्षा प्रदान करने का एक मात्र विकल्प है । इसलिए जनपद के सभी जन-सामान्य और गर्भवती व धात्री महिलाओं को बढ़-चढ़ कर टीका अवश्य लगवाना चाहिएकैंप में 90 छात्रों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया जिसमे 37 छात्रों को प्रथम डोज लगाया गया। इस मौके पर मोहम्मद युसफ डीपीएल पीरामल स्वास्थ्य व राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य के जिला सलाहकार राकेश कुमार गुप्ता ने विशेष सहयोग किया।