diwali horizontal

निगम ने शुरु किया मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी अभियान : घर घर जाकर कूड़ा निस्तारण की जानकारी दे रहे हैं निगम कर्मचारी

0 89

सहारनपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर को कूड़ा मुक्त करने के लिए नगर निगम ने ‘मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी’ के रुप में एक और अभियान शुरु किया है। अभियान के तहत निगम कर्मचारी और सहयोगी एनजीओ के वालंटियर्स वार्डो में डोर टू डोर जाकर लोगों को कूडे़-कचरे के सम्बंध में जागरुक कर रहे हैं।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत ‘मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी’ नाम से एक नये अभियान की शुरुआत की गयी है। अभियान के तहत जिन क्षेेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कम हो रहा है उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में निगम के अधिकारी व कर्मचारी आईटीसी सुनहरा कल से सम्बद्ध एनजीओ उमंग,फोर्स व स्पेस के वालंटियर्स को साथ लेकर घर घर सम्पर्क कर कूडे़ के वैज्ञानिक निस्तारण के लाभ बता रहे है और यह भी समझा रहे है कि यदि आपका घर और आस पास का क्षेत्र साफ रहेगा तो आपका परिवार बीमारियों से बचा रहेगा।

सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि आपके कूडे़ का सही निस्तारण आपकी जिम्मेदारी है, उसमें सहयोग के लिए नगर निगम आपके द्वार पर खड़ा है। लोगों को गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग देने के लिए तथा घर पर कम्पोस्टर लगाकर उसकी खाद बनाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। तोमर ने बताया कि जिन क्षेत्रों में लोगों ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में निगम के रेहड़े को कूड़ा देना शुरु कर दिया है उन क्षेत्रों के खाली प्लाटों की भी निगम ने सफाई करानी शुरु कर दी है, जिन प्लाटों में अभी तक कूड़ा डाला जाता था। उन्होंने बताया कि वार्ड 10 और वार्ड नंबर 25 में लगभग एक दर्जन खाली प्लाटो की सफाई करायी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.