
हमीरपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में लखनऊ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद,पहली बार गृह जनपद पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया वहीं जमकर नारेबाजी की। मुख्यालय में सपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात पहली बार गृह जनपद पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित का यमुना पुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जमकर स्वागत किया।
इसके पश्चात मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संजय दीक्षित पिछले 11 वर्षों से बसपा में रहते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है। पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बसपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहाकि बसपा ई टेंडरिंग पार्टी है जिसमें जिसकी बोली ऊंची उसका टिकट पक्का,बसपा सुप्रीमों अपने कार्यालय और आवास तक ही सिमट कर रह गयी है उनको प्रदेश की जनता और समस्याओं से कोई सरोकार नही है।
स्वागत समारोह के दौरान सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष राज बहादुर पाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर डटकर कार्य करें।इस स्वागत समारोह में पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, मुन्नी लाल निषाद, राजेश श्रीवास, जय नारायण यादव, रामप्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव,जावेद, सलीम, सतपाल यादव सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।