diwali horizontal

महिला ने तीन बच्चों के संग खाया जहर, एक बच्चे की हालत गंभीर

0 111

मऊ: शुक्रवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव निवासी एक विधवा महिला ने आर्थिक तंगी से तंग आकर अपने तीन बच्चों के संग विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर आनन फानन में परिवार व गांव वालों ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला सहित एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय सरोजा शुक्रवार की सुबह रोज की भाति खाना बनाकर अपने बच्चों को भोजन करने के लिए बुलाया। जिसमें से एक बच्चा कही चला गया। तब तक उसने छह वर्षीय करिया, तीन वर्षीय मोनू और दो वर्षीय नेहा के साथ खुद को भी जहर दे दिया।

कुछ देर बाद उनकी हालत गंभीर देख लोगों ने सभी चारों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सरोजा और मोनू की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है जबकि करिया और नेहा की हालत स्थिर है। वही विधवा के साथ अस्पताल आई एक महिला ने बताया कि तीन माह पहले उसके पति हाफिज की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। तभी से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। विधवा मजदूरी कर किसी तरह से सभी बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। जानकारी जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय को हुई तो वे जिला अस्पताल पहुंच का उक्त परिवार के स्वास्थ की जानकारी ली और डॉक्टरों को उचित इलाज करने को निर्देशित किये। साथ ही उक्त परिवार को आर्थिक सहयोग देने आश्वासन दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.