diwali horizontal

महत्वपूर्ण झंडा लगाओ अभियान के अंतर्गत घर-घर लगाया सपा का झंडा

0 196

मऊ : शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान के अंतर्गत मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड मऊ के जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम के नेतृत्व में घर-घर तथा वाहनों व साइकिल, दो पहिया, तथा चार पहिया पर समाजवादी पार्टी का झंडा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों के द्वारा लगाया गया।

शाहनवाज आलम ने नौजवानों को झंडा वितरण किया और नौजवानों ने दृढ़ संकल्प लिया कि आने वाले 2022 के चुनाव में इस तानशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस में मुख्य रूप से शादाब अंसारी, अतुल मिश्रा, जफर अंसारी, अनील यादव, फरहान खान, अभिनेष सिंह, मान सिंह यादव, दिवाकर यादव, खालिद खान, साहिद जमाल, रवी राव, आदिल अयान, सतेंद्र कुमार, सज्जाद अनवर, काशीम अनवर, आदि लोग शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.