
राजनांदगांव : सोमवार को राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम गुंगेरी नवागांव में 2 वर्षीय बालक का सिर खेलते -खेलते एक स्टील की गगरी में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद चिकित्सकों ने गगरी से बाहर निकाला। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम गुंगेरी नवागांव में 2 वर्षीय मासूम बालक दुष्यंत यादव अपनी मां के साथ हैंड पंप पर पानी भारने गया हुआ था
इस दौरान उसकी मां हैंड पंप चला कर पानी भरने में व्यस्त रही और बालक खेलते खेलते स्टील की गगरी में अपना सिर डाल दिया, इस दौरान बालक सिर गगरी में ही फंस गया। दौड़ती- भागती मां बच्चे को लेकर घर पहुंची। घर पर उसके पिता सोनू राम यादव ने बच्चे के सिर से स्टील की गगरी निकालने की काफी कोशिश की, लोहे काटने की आरी ब्लेड से गगरी काटने का भी प्रयास किया गया लेकिन बच्चे को चोट लगने की आशंका से वे सफल नहीं हो पाए
तब वे अपने दर्द से करहाते बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों की टीम ने काफी मशक्कत की और लिक्विड पैराफिन सिर और गगरी की बाहरी सतह पर लगाते हुए लगभग 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद गगरी में फंसे हुए बच्चे के सिर को बाहर निकाला। बच्चे का सिर निकलने के बाद उसका प्रारंभिक उपचार किया गया और दवाइयां, इंजेक्शन लगाकर उसे वापस घर भेजा। समय रहते परिजनों और चिकित्सकों की सूझबूझ से मासूम बच्चे की जान बच सकी।