diwali horizontal

सफाईकर्मियों और नायकों को नगरपालिका द्वारा पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया

0 107

उरई : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में सफाई के लिए अक्टूबर व नवंबर माह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई कर्मियों और सफाई नायकों को नगर पालिका द्वारा पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और सफाई कार्य को उत्कृष्ट बनाए रखने के लिए नगर पालिका द्वारा माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मी और सफाई नायक को सम्मानित किया जाता है। नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता एवं अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुए

एक कार्यक्रम में माह अक्टूबर व नवंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। माह अक्टूबर में उत्कृष्ट कार्य करने पर सफाई नायक का पुरस्कार बृजेश कुमार को मिला एवं सफाई कर्मचारी का पुरस्कार मनोज कुमार को मिला। इसी प्रकार नवंबर माह के लिए सफाई नायक महेशचंद्र एवं सफाई कर्मचारी राजेश कुमार को चुना गया।

चारों कर्मचारियों को नगर पालिका कर्मचारियों ने फूल मालाएं पहनाई और उन्हें पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र भी सौंपे। इस मौके पर सभासद नीलम गुप्ता, सोमिल याज्ञिक, अनीता द्विवेदी, अनिल यादव ,सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार, एसबीएम प्रभारी रविंदर सलूजा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.