diwali horizontal

मैराथन दौड़ की अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने सीपी का आवास घेरा

0 117

लखनऊ : राजधानी में लड़कियों की मैराथन दौड़ की अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने शनिवार की देर शाम पुलिस कमिश्नर के आवास का घेराव किया। रविवार को यह मैराथन होनी थी। पुलिस से नोकझोंक के बाद शहर अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सप्रू मार्ग पर रात में कांग्रेस के कार्यकर्ता अनुमति न दिए जाने पर बात करने के लिए पुलिस कमिश्नर आवास पहुंचे थे। शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, पार्षद ममता चौधरी, अनस रहमान समेत कई कांग्रेसी नेता जब आवास के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनको रोक लिया।

इस पर कांग्रेसी भी कमिश्नर से मिलने की जिद पर अड़ गए। इतनी देर में कई थानों की पुलिस आ गई। इन सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.