diwali horizontal

भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह साथियों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल

0 208

लखनऊ : अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख स्तंभ रहे अशोक कुमार सिंह ने अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी और कार्यालय प्रभारी श्री अरविंद कुमार सिंह पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू विशेष रुप से उपस्थित थे।अशोक कुमार सिंह पेशे से व्यवसाई हैं और अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहे हैं

प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम ने कहा श्री अशोक सिंह के पार्टी में आने से अमेठी में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी

अशोक सिंह के साथ पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में श्री विजय प्रकाश सिंह ,दिनेश सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, उमाकांत शुक्ला, अतुल सिंह, जितेंद्र कुमार पटेल, तेज बहादुर, अमन श्रीवास्तव बेनीपुर, रमेश शुक्ला अमेठी, अर्पित तिवारी अमेठी, राहुल कुमार शुक्ला बेतवा, छेदी लाल यादव अमेठी, जयकरण सरोज, श्यामलाल सरोज, धीरेंद्र प्रताप सिंह आलापुर, रामविलास यादव अमेठी, अमित ठाकुर, राजेश यादव बिराहिमपुर, राज नारायण पांडे, दिनेश उत्तर गांव, राम लाल यादव अमेठी, अखिलेश टीकर माफी, धर्मेंद्र सिंह टीकरमाफी, छोटेलाल पांडे पूरे पितांबर,रविंद्र सिंह राठौर, राम लखन तिवारी और योगेंद्र तिवारी प्रमुख रूप से शामिल थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.