diwali horizontal

चैराहो के सुंदरीकरण का कार्य लगातार जारी, हटाये गये बिजली के पोल

0 109

मऊ : जिलाधिकारी अरूण कुमार के निर्देश पर मंगलवार को गाजीपुर तिरहे से आजमगढ मोड़ तक सड़क यातायात को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए और चैराहो के सुंदरीकरण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में आजमगढ़ मोड के सौंदर्यीकरण के क्रम में तथा रास्ते की चैड़ाई बढ़ाने के लिए ट्रांसफार्मर हटाया गया तथा पोलों को भी शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि चैराहे का चैड़ीकरण करते हुए सुंदर किया जाना है।

आजमगढ़ मोड पर दूसरे किनारे पर स्थित पुलिस बूथ को भी हटा दिया जाएगा। इस प्रकार पूर्व से जारी चैराहे का सुंदरीकरण का कार्य जारी है। संभवत एक दो दिन में गाजीपुर तिरहे से भी ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का कार्य प्रारंभ होगा। विशेष रुप से स्पष्ट करना है कि आचार संहिता में पूर्व से जारी कार्य ही कराया जा सकता है अतः चैराहे के सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण से जारी है, जिसे कराया जा रहा है और सुंदर मऊ बनाने की ओर बेहतर कदम उठाया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में नगर पालिका कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.