
गोंडा : लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमिता बनर्जी ने डा. सावित्री देवी को महिला प्रकोष्ठ मध्य क्षेत्र का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में प्रदेश अध्यक्ष बनर्जी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सावित्री के लोजपा महिला प्रदेश सचिव बनने पर प्रदेश में लोजपा संगठन मजबूत होगा और उनकी सक्रियता से पार्टी नीतियों के प्रचार प्रसार के साथ महिला सशक्तिकरण आंदोलन को बल मिलेगा।
इस मनोनयन पर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलाकुमारी प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय व गोण्डा विधान सभा प्रभारी डा कल्पराम त्रिपाठी, लोजपा महिला जिलाध्यक्ष कुसुम पाण्डेय,सावित्री चैधरी एवं काजल यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिव को बधाई दी है।