
उन्नाव : सपा सुप्र्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक जनसभा को उन्नाव के मौरावा में संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होने विपक्षियों पर जमकर शब्द प्रहार किए। डबल इंजन की बीजेपी सरकार जीती तो पेट्रोल 200 के पार होगा। जानवर खुले में घूम रहे है और किसान रात में फसल की रखवाली कर रहे हैं। इधर, सांड के हमले से किसी की भी मौत होने पर सपा सरकार 5 लाख की सहायता राशि देगी। अखिलेश ने सपा की सरकार बनने पर 11 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया। साथ ही 300 यूनिट फ्री बिजली देने की भी बात कही। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली माफ होगी।
कन्या विद्या धन इस बार 36000 दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार बनने पर उन्नाव के कारखानों को विशेष पैकेज दिया जाएगा। उधर, तंज कसते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप ही नहीं स्मार्ट फोन भी नहीं चला पाते। आगे उन्होने कहा कि यूपी में सपा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्नाव की 6 सीटे हम लोग जीत रहे है। पहले चरण के चुनाव से ही सपा आगे बढ़ रही है। जो लोग गर्मी निकालने की बात कर रहे थे उनके समर्थक ठंडे हो गए हैं। दूसरे चरण के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता शून्य हो गए हैं। अखिलेश ने कहा कि धान खरीद में लूट हुई है। डबल इंजन की सराकर में महंगाई भी डबल हुई।