diwali horizontal

संदिग्ध परिस्थितियों मे रेलवे ट्रैक पर मिला बी-फार्मा के छात्र का शव, हत्या की आशंका

0 130

बाराबंकी : थानाक्षेत्र के सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बी फार्मा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर शव बरामद हुआ है। रेलवे विभाग की सूचना पर मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर के एक गांव निवासी योगेश प्रजापति पुत्र चन्द्रभान 20 वर्षीय फैजाबाद रोड स्थित सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बी फार्मा फस्ट ईयर का छात्र था। छात्र ग्रीन गार्डन सिटी में किराए के मकान में रहता था।यहा से 200 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना स्टेशन मास्टर ने शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे मसौली पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया तो मृतक छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें किसी प्रकार का कोई आरोप नही है।बस यही लिखा था कि हम बहुत ज्यादा परेशान हूं मैं मम्मी पापा को परेशान नही करना चाहता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.