
लखनऊ पश्चिम के सपा प्रत्याशी अरमान ख़ान का बालागंज के इलाक़े में जनसंपर्क अभियान के तहत सत्यपुरम कालोनी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत सत्यपुरम कालोनी के सचिव सैयद अख्तर अब्बास राजेश माखीजानी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एहतेशाम हैदर ने बुके देकर स्वागत किया।कालोनी वासियों ने कालोनी में
सीवर,सड़क,पानी,पार्क के सुंदरीकरण की समस्याओं से सपा प्रत्याशी को अवगत कराया।
अरमान ख़ान ने कहा कि मैं पहले भी इस कालोनी में आ चुका हूं और आप सब की समस्याओं से अवगत हूं आप सभी का मुझ पर आशीर्वाद है।आप सब की परेशानियां अब मेरी परेशानी है सेवा का अवसर मिला तो इन सभी समस्याओं का निराकरण करूंगा।क्षेत्रीय पार्षद श्री नरेश चौरसिया एवं सपा प्रत्याशी अरमान ख़ान को विजय अग्रवाल,दिलीप टंडन,राजीव टंडन,रफत आलम,सुनील कुमार,मन्नी लाल,टी पी सिंह,हेमेंद्र सिंह,शरीफ अहमद,जमाल उस्मानी मतीन अहमद,हसनान, आमिर अली,फराज, सालिम,रिज़वान सभी ने नेता द्वय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।