diwali horizontal

यूक्रेन में युद्ध प्रभावित शहरों में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने क ी उठी मांग

0 237

लखनऊ: प्रिन्ट मीडिया वकिंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने हजरतगंज के गांधाी प्रतिमा पर शन्तिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए क हा कि रूस ने यूक्रेन के ऊपर हमला किया हुआ है जिसमें अनेकों भारतीय नागरिक वहां पर फंस गए हंै और जिस कारण भारतीय नागरिको ने भोजन और पानी की कमी के कारण कीव,खारकीय और सुमी जैसे पूर्वी शहरों के बंकरों में शरण ले रखी है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिको को सुरक्षित जल्द वापस लाना भारत सरकार का विधिक और नैतिक उत्तरदायित्व है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिको की सुरक्षित शीघ्र वापसी के लिए प्रिन्ट मीडिया वर्किग जर्ननिस्ट एसोसिएशन भारत सरकार से अपील कर रहा है, कि यूक्रेन सरकार से वार्ता करके वहां फंसे छात्रों व अन्य नागरिकों को जल्द ही वापस लाने की व्यवस्था करें। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीज सिददीकी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और भारत सरकार क ो सम्बोधित ज्ञापन पुलिस प्रशासन के माध्यम से सौंपा। इस मौके पर यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उसे श्रृद्धांजलि दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.