diwali horizontal

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने ज़िला निर्वाचन अधिकारी निकले फील्ड पर

0 116

अचानक पहुचे रमाबाई स्थल, लिया व्यवस्थाओ का जायज़ा ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ पुलिस आयुक्त भी निरीक्षण में रहे मौजूद

ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त प्रत्याशियो उनके अभिकर्ताओं व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से संवाद
समस्त प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता कल 6.45 बजे तक पहुँचे रमाबाई स्थल – ज़िला निर्वाचन अधिकारी

प्रत्याशियो, उनके अभिकर्ताओं व प्रेक्षको की उपस्थिति में खोली जाएगी स्ट्रांग रूम की सील- ज़िला निर्वाचन अधिकारी

मतगणना स्थल पर कराई गई चिकित्सा कैम्प, मीडिया सेंटर व कंट्रोल रूम की व्यवस्था मतगणना में प्रत्येक कार्यवाही में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का किया जाएगा अनुपालन।

लखनऊ : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मद्देनजर आज रमाबाई स्थल में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश व पुलिस आयुक्त श्री डी0के0 ठाकुर द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था व मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ समस्त प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता व राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया की स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल की सुरक्षा का ज़िम्मा CISF को दिया गया है और परिसर की निगरानी के लिए CCTV कैमरों की व्यवस्था की गई है।

जिससे राजनैतिक दल और प्रत्यशीगण भी स्ट्रांग रूम और परिसर पर निगरानी कर सकते है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया गया है। कंट्रोल रूम में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड भी देखी। ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ समस्त प्रत्याशियों के द्वारा मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओ को भी देखा गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतगणना कक्षों को तैयार कर लिया गया है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मतगणना एजेंटों व मतगणना कर्मियों की सुविधा के लिए परिसर में ही पेयजल व शौचालय की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कल प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए हर विधानसभा में अलग से टेबल की व्यवस्था की गई है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मतगणना वाले दिन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए परिसर में चिकित्सा कैम्प, एम्बुलेंस और अग्निशमन गाड़ी की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया गया है। उक्त के अतिरिक्त मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर और कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मतगणना स्थल के बाहर पर्याप्त साफ सफाई और सेनेटाइज़ेशन के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 10 मार्च की सुबह 6 बजे सभी कॉउंटिंग पार्टिया रमाबाई स्थल पहुंच जाएगी

ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों से अनुरोध किया गया कि वह सभी 6.45 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुचना सुनिश्चित करें। उनकी व प्रेक्षको की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम की सील को खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक मतगणना सहायक, और एक प्रत्याशी का नियुक्त किया गया मतगणना अभिकर्ता उपस्थित होगा। जो गणना एवं उसकी समस्त गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेंगे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना की प्रत्येक कार्यवाही में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा।निरीक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमरपाल सिंह, समस्त RO व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.