diwali horizontal

आठ बीघे की मटर की फसल जली, आग लगाने का आरोप : आरोपी पर कार्यवाही के लिए दी तहरीर

0 103

महोबा : एक खेत में आग लगने से मटर की फसल जल गई और पीड़ित किसान ने दूसरे गांव के एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजनर थाना क्षेत्र के बचेवरा निवासी परसददी अनुरागी के आठ बीघे खेत में मटर की फसल लगी थी। जिसे किसान ने काट कर थ्रेसिंग के लिए रखा था। जब किसान थ्रेसर लेने गया था तभी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। इनद्रहटा निवासी एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया गया तब तक फसल का ढेर जलकर राख हो चुका था।

किसान ने इसकी सूचना यूपी 112 में दी और सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। किसान परसद्दी का आरोप है कि इंद्रहटा निवासी भोजराज से दो दिन पूर्व कुएं के पानी को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर भोजराज ने परसददी की मार पीट कर दी थी। जिसकी शिकायत उसने थाना अजनर में की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। आरोप है कि उसने ही खेत में आग लगा दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.