diwali horizontal

आप कार्यकर्ताओं के अरमानांें पर प्रशासन ने फेरा पानी

0 127

पंजाब मिली जीत की खुशी में आप कार्यकर्ता निकालना चाहते थे तिरंगा यात्रा

आप नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बांदा : पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत मिलने की खुशी में पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी के आवाहन पर बांदा में भी तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया था। लेकिन प्रशासन ने शहर में यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी।

सिर्फ सांकेतिक रूप से अंबेडकर पार्क जाने की अनुमति दी।इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया और तिरंगा यात्रा निकालने का इरादा छोड़ दिया।

इस बारे में पार्टी के जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी ने सिविल लाइन स्थित कार्यालय से अशोक लाट तक तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला लिया था। इसके बारे में कोतवाली पुलिस व एलआईयू को जानकारी दे दी गई थी।

शनिवार को जब पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय में एकत्र हुए और यात्रा निकालने की कोशिश की तब प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद ही यात्रा निकालने को कहा गया। इस पर मैंने पार्टी के सचिव अवधेश कुमार गुप्ता के साथ सिटी मजिस्ट्रेट से लिखित रूप से अनुमति मांगी लेकिन उन्होंने तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी।

केवल सांकेतिक तौर पर कार्यालय के बगल में स्थित अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण की मौखिक अनुमति दी गई।इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर शहर में धारा 144 लगे होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

इस मौके पर जिला संयोजक के अलावा माखनलाल तिवारी, शिवम गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले,रमेश चंद गुप्ता, वाचस्पति मिश्रा ,सत्यपाल सोनकर, योगराज सिंह ,नीरज सिंह कछवाह, शैलेंद्र द्विवेदी, द्वारिका प्रसाद चैरसिया, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार राहुल अग्निहोत्री आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.