
कन्नौज : बीते दिनों सोशल में तालग्राम ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रभान सिंह का तमंचा लहराते फोटो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ था कोतवाली पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करने के उपरांत जेल भेजा है
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम जय सिंह पुरवा निवासी प्रेमचंद जाटव पुत्र महाराज जाटव द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसके भाई चंद्रभान सिंह पुत्र महाराज द्वारा उसे गाली गलौज किया जा रहा है चंद्रभान तालग्राम ब्लॉक से बसपा शासनकाल में ब्लाक प्रमुख भी रह चुका है जमीनी विवाद में चंद्रभान द्वारा तमंचा दिखाकर उसे धमकाया गया है एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई है
जिस पर कोतवाली निरीक्षक राजकुमार सिंह के निर्देश पर स्थानीय कोतवाली में पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रभान सिंह के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर उदय उप निरीक्षक प्रशांत गौतम द्वारा हिरासत में ले लिया गया कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रभान सिंह की निशानदेही पर 315 बोर का एक तमंचा भी बरामद किया गया है जिस पर कोतवाली पुलिस ने धारा तीन बटे 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है