diwali horizontal

डेढ़ लाख नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी

0 123

महराजगंज : फरेंदा थाना क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। मकान के चैनल का ताला तोड़ घर में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख रुपये नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। जब स्वजन घर पहुंचे। पीड़ित राघवेंद्र नाथ चौबे सोमवार की शाम सात बजे शादी समारोह में शामिल होने कोल्हुई गए थे। सुबह घर पहुंचे तो घर के अंदर का नजारा देखा हक्का-बक्का रह गए। शटर में लगे ताले टूटे हुए थे।

कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि दो हार, दो सोने की चेन, दो चांदी का पावजेब, 10 अंगुठी, छह पीस कान का जेवरात, एक सोने का टीका, एक कान का सहारा सहित डेढ़ लाख नकदी चोरी हो गया है। उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और मामले की छानबीन में जुट गई। इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश दत्त मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली हैं। जांच पड़ताल की जा रही है शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.