diwali horizontal

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉनसन को रिसीव किया ब्रिटिश पीेएम ने राजघाट पर ​​​​​राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि दी।

0 120

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉनसन को रिसीव किया। पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम दोनों हैदराबाद हाउस पहुंच चुके हैं। दोनों पीएम के बीच बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों नेता फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा संभव है। इससे पहले जॉनसन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच एक्सपेंडिंग पार्टनरशिप और इंडो-यूके रोडमैप 2030 को लागू करने पर चर्चा की हुई। ब्रिटिश पीेएम ने राजघाट पर ​​​​​राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि दी।

उम्मीद की जा रही है कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से इतर नए युग की ट्रेड डील पर भी एक्सपर्ट्स की नजर रहेगी। गुड्स एंड सर्विसेज और निवेश के साथ साथ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI टैग) जैसे मुद्दों वाली इस डील पर भी करार संभव है। इन सब के अलावा रूस यूक्रेन युद्ध भी आज की बैठक का अहम मुद्दा रहेगा है। अभी तक इस मामले में भारत तटस्थ रुख अपनाए हुए है। इसके अलावा दोनों नेताओं का फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक पर भी जोर रहेगा। भारत और ब्रिटेन दोनों ही इंडो-पैसिफिक रीजन को सभी के लिए खुला रखने के हिमायती हैं।

गुरुवार को ब्रिटिश पीएम ने गुजरात में अहमदाबाद से अपने भारत दौरे की शुरुआत की। सबसे पहले उन्होंने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और फिर इसके बाद वडोदरा के हलोल में JCB कंपनी की नई यूनिट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी से मुलाकात की ब्रिटेन में भारतीय मूल के 15 लाख लोग हैं, जो वहां की जीडीपी में 6% का योगदान देते हैं। ब्रिटेन में करीब 1 लाख भारतीय छात्र पढ़ते हैं। ब्रिटेन और भारत के बीच बीते दो दशक में व्यापार 3 गुना बढ़ा है। बीते साल भारत ने 51,054 करोड़ का आयात किया, जबकि निर्यात 79,000 करोड़ रुपए रहा। सेवा क्षेत्र को मिलाकर कारोबार 3.81 लाख करोड़ रुपए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.