
विधायक राम निवास वर्मा ने केक काटकर अस्पताल में बांटे फल।
बहराइच : जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल यस की केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल का जन्मदिवस सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में पार्टी के कार्यकर्ताओं जोश खरोश के साथ मनाया गया इस दौरान नानपारा विधायक अपना दल राम निवास वर्मा द्वारा केक काटकर कार्यक्रम के बड़े हर्ष एवं उल्लास की शुरुआत की गई
इस अवसर पर महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज बहराइच जिला चिकित्सालय बहराइच के विभिन्न वार्डों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरण किया गया एवं उनका कुशल क्षेम जाना गया मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई इसी उपलक्ष में विभिन्न स्कूलों में बच्चों के साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया इस अवसर पर नरेंद्र वर्मा गिरीश पटेल अरुण ब्रजकिशोर दिलीप बर्मा ममता चौधरी हरिहर वरुण वर्मा सौरभ चौधरी डॉक्टर आलोक वर्मा सुनील सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।