diwali horizontal

सोहेल खान का ने भी अपनी पत्नी सीमा खान संग अलग होने किया फैसला

0 144

नई दिल्ली : अरबाज के बाद अब सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने भी पत्नी सीमा खान संग अपने रास्ते अगल लिए हैं। सोहेल और उनकी पत्नी सीमा खान ने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। मुंबई फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने ईटाइम्स को इस सोहेल खान और सीमा खान के तलाक की जानकारी देते हुए कहा, सोहेल खान और सीमा सचदेव आज कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों एक-दूसरे के प्रति दोस्ताना थे।

आपको बता दें कि सोहेल खान ने सीमा सचदेव से साल 1998 में शादी की थी। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। दोनों ने लव मैरिज की थी और उनकी शादी काफी फिल्मी होने के कारण चर्चा में रही थी। सीमा और सोहेल के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। बता दें कि सोहेल को सीमा से पहली नजर में प्यार हो गया। वहीं इसी वजह से सीमा को घर से भागना पड़ा था। आधी रात को मौलवी को किडनैप कर लाया गया और रात में ही दोनों का निकाह कराया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.