
कन्नौज l जहां एक ओर सीएचसी कन्नौज विनोद दीक्षित अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक सुधांशु दुबे की अगुवाई में जनपद में नंबर एक चिकित्सीय और इमरजेंसी सुविधाएं देने का कार्य कर रहा है वही डिप्टी सीएमओ बृजेश शुक्ला की मनमानी एवं तानाशाही पूर्ण रवैया के चलते आज सैकड़ों की तादाद में आशा बहुओं ने बीसीपीएम प्रमिला के विवादास्पद स्थानांतरण को लेकर सी एम ओ ऑफिस का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उच्च अधिकारियों की सह पर डॉक्टर बृजेश शुक्ला द्वारा आशा बहुओं के साथ साथ चिकित्सकीय स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के अलावा और भी संगीन आरोप आशा संघ की जिलाध्यक्ष रानी देवी द्वारा लगाए गए और उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर हम लोगों की बात को नहीं माना गया तो इसकी शिकायत हम जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक करने में पीछे नहीं हटेंगे जहां एक और सुबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आए दिन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में औचक निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में लचर व्यवस्थाओं और उनकी कमियों को दूर करने के लिए दिशानिर्देश देते दिखाई देते हैं वही जनपद कन्नौज के डिप्टी सीएमओ बृजेश शुक्ला अपने उच्चाधिकरियों की सह पर स्वास्थ्य विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए घर मानी और मनमानी करते हुए विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं डिप्टी सी एम ओ बृजेश शुक्ला के विरोध में आज जनपद की सैकड़ों आशा बहूओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद सुब्रत पाठक से भी गुहार लगाई वहां पर भी बृजेश शुक्ला की मनमानी सर्वोपरि दिखाई दी बीसीपीएम के तबादले को लेकर मनमाने ढंग से अभियुक्ति लगाकर एक महिला संविदा कर्मी को प्रताड़ित करते हुए कटरी क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया और अपने मनमाने व्यक्ति को उसकी जगह पर पदासीन किया गया जिसके चलते आज प्रदर्शन में मुख्य रूप से आशा संघ की जिलाध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में प्रीति देवी, सरोजिनी, पुष्पा, निर्मला, सरोज देवी पाल, सीमा, रानी, अरुणा सिंह, सुनीता, सुमन, राजकुमारी, मनोरमा सिंह, मिथिलेश, अनुसुइया आदि सैकड़ों आशा बहुएं मौजूद रहीं l