diwali horizontal

अज्ञात कारणों से लगी आग गृहस्ती का सामान खाक

0 117

 

कन्नौज l हसेरन क्षेत्र के कंसुआ गांव मे बीती रात अज्ञात कारणों से घर के बाहर रखे छप्पर मे आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। गांव पड़ोस के लोगों ने किसी तरह बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी सुनील पाल पुत्र राजाराम पाल के घर मे रखे छप्पर मे  बीती रात किन्ही कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देख घर परिवार में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। वही गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। जिसने गेहूं , कपड़े , बिस्तर चारपाई , अनाज सहित जलकर राख हो गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.