diwali horizontal

यूपी में बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं विद्युत नियामक आयोग ने नहीं बढ़ाई बिजली दरें।

0 145

लखनऊ : बढ़ती महंगाई के बीच प्रदेशवासियों के लिए यह अच्‍छी खबर है। शुनिवार को यूपी में सरकार नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। नई दरों के मुताबिक अब अधिकतम बिजली 6.50 रुपए प्रति यूनिट की होगी। सरकार ने 7 रुपए का स्‍लैब वापस ले लिया है। ग्रेटर नोएडा में 10 फीसदी की कमी की गई है।

यूपी सरकार ने बिजली की नई दरें जारी करते हुए उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 7 रुपए का स्‍लैब वापस ले लिया है। जानकारों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में बिजली दरों में करीब 10 फीसदी की कमी आई है।

नई दरों के मुताबिक 300 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर अधिकतम साढ़े 6 रुपए दर होगी। 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपए, 101 से 150 यूनिट तक साढ़े 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। शून्‍य से 100 यूनिट तक 5 रुपए प्रति यूनिट की बिजली मिलेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.