
क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना क्षेत्र के दूरस्थ एवं जंगली इलाकों में की गयी सघन काम्बिंग
सोनभद्र/ब्यूरो जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित करने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक-23.07.2022 को क्षेत्राधिकारी सदर राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में मय पीएसी बल सघन काम्बिंग की गयी । इसी क्रम में थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा ग्राम खोखा व पगडेवा में तथा थाना दुद्धी पुलिस द्वारा मय पीएसी बल थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनबसा एवं झारो कलां में सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।